Weather Update: हिमाचल में 10 जनवरी को बारिश व बर्फबारी के आसार

Sunday, Jan 07, 2024 - 11:56 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में 8 और 9 जनवरी को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि 10 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इस दिन मैदानी भागों में गरज के साथ वर्षा और मध्यवर्ती व उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। 11 से 13 जनवरी तक प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। राजधानी शिमला में जहां दिन में धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहा, वहीं मैदानी भागों में सुबह-शाम कोहरा छा रहा है, जिस वजह से हर जगह लोग परेशान हैं। बिलासपुर में तो दोपहर 1 बजे तक लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। किन्नौर के कल्पा में -2 डिग्री, कुल्लू के भुंतर में -0.5 डिग्री, मंडी में -0.4 डिग्री और सुंदरनगर में -0.2 डिग्री सैल्सियस रिकाॅर्ड हुआ। इसके अलावा ऊना में 1.8, चम्बा में 2.5, पालमपुर व कुफरी में 3-3 डिग्री, डल्हौजी में 5.1, धर्मशाला में 5, शिमला में 5.3 और पांवटा साहिब में 8 डिग्री सैल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay