Weather Update: 48 घंटों में राज्य के कई जिलों में बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

Saturday, Dec 23, 2023 - 12:04 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश मेें पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो गया है। ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में आगामी 48 घंटों में बारिश होने और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। विभाग ने प्रदेश के चम्बा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला व सिरमौर में  हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आएगी, जिससे सुबह व शाम सर्दी का अधिक एहसास होगा।

व्हाइट क्रिसमस की बंधी आस
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से व्हाइट क्रिसमस की आस बंध गई है, लेकिन क्रिसमस वाले दिन मौसम साफ  रहेगा और उसके बाद प्रदेश में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के बर्फबारी के पूर्वानुमान को देखते हुए सरकार ने पर्यटकों को अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी है। ऐसी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है।  बारिश-बर्फबारी से पहाड़ों पर 2-3 दिन से शिमला में मौसम सुहावना बना हुआ है। शिमला में जहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री बना हुआ है, वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट  देखी जा रही है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay