Weather Update: हिमाचल में 30 नवम्बर को फिर यैलो अलर्ट

Tuesday, Nov 28, 2023 - 11:14 PM (IST)

शिमला (संतोष): हिमाचल में एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा और 30 नवम्बर को यैलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। कोकसर में 1 सैंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकाॅर्ड की गई है, जबकि भरमौर में 2 सैंटीमीटर वर्षा हुई है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आसमान पर बादलों का डेरा रहा। लाहौल-स्पीति जिले के काजा और ताबो में ताजा बर्फर्बारी दर्ज की गई है। पूरे क्षेत्र ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। सोमवार रात व मंगलवार सुबह हुई ताजा बर्फबारी से शीतलहर बढ़ गई है। वहीं किन्नौर की ऊंची चोटियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। 

न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज
राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। कल्पा में 1.2, मनाली में 4.4, कुफरी में 5.2, नारकंडा में 3.6, रिकांगपिओ में 4.7, सेओबाग में 4.2, समधो में 1.5, सराहन में 6 व भुंतर में 6.2 डिग्री तापमान चल रहा है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डाॅ. सुरिंद्र पाल के अनुसार  2 दिसम्बर के बाद प्रदेश में मौसम साफ व शुष्क रहेगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay