Weather Update : हिमाचल में 2 दिन साफ रहेगा मौसम, 10 सितम्बर को बारिश का अलर्ट

Tuesday, Sep 06, 2022 - 10:06 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल में आगामी 2 दिन मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि प्रदेश में 7 और 8 सितम्बर को मौसम साफ रहेगा। हालांकि इस दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, वहीं 9 सितम्बर से प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 10 सितम्बर को बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं राजधानी शिमला सहित प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में मौसम लगभग साफ  रहा। दिनभर धूप खिली रही। धूप खिलने से लोगों को दिन में उमस भरी गर्मी से दो चार होना पड़ा, वहीं रात के तापमान में पहले की तुलना गिरावट दर्ज की गई है।

मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में दर्ज किया गया। ऊना में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राजधानी शिमला में 24.5, सुंदरनगर में 31.5 डिग्री सैल्सियस, भुंतर में 32.5 डिग्री सैल्सियस, कल्पा में 23, भुंतर में धर्मशाला में 21.5, नाहन में 35.6 डिग्री, नाहन में 28.9 डिग्री, केलंग में 23 डिग्री, सोलन में 28.5 डिग्री, मनाली में 25 डिग्री, हमीरपुर में 31.2 और बिलासपुर में 34.3 डिग्री दर्ज किया गया। हिमाचल में मानसून सीजन में नुक्सान का दौर जारी है। प्रदेश में मंगलवार को फिर से 4 लोगों की मौत हुई है। ये मौतें ऊना, सोलन और मंडी जिला में हुई हैं। ऊना में एक मौत सांप के काटने से हुई और बाकी तीनों मौतें सड़क हादसे में हुई हैं। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay