हिमाचल में जल्द बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने इस दिन बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना (Video)

Wednesday, Oct 30, 2019 - 04:19 PM (IST)

शिमला (तिलक): हिमाचल में एक बार फिर से बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू होने वाला है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ जाएगी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। प्रदेश में एक से तीन नवंबर तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, हिमाचल के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। तापमान में एक से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 29 से 31 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। सुबह व शाम ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट जारी रहेगी। 31 अक्तूबर तक मौसम शुष्क बन रहेग जबकि एक नवंबर से फिर मौसम करवट बदलेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊपरी क्षेत्रो में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

Ekta