प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, सीएम कार्यालय की शाखा सील

Thursday, Jul 30, 2020 - 06:07 PM (IST)

शिमला : प्रदेश की राजधानी शिमला में गत दिवस सचिवालय में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद  सचिवालय को न तो सेनेटाइज किया गया था और न ही उसे सील गया था। इसके बाद वीरवार को सचिवालय के कर्मचारियों ने सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया था। इसके बाद प्रशासन जागा और उनहोंने मुख्यमंत्री कार्यालय की शाखा ए, बी और सी को सील कर दिया है। इसके साथ ही सभी कर्मियों के सैंपल लेने के आदेश्रा भी दिए हैं। सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी कर्मचारियों को 14 दिन क्वारंटाइन में रहने के आदेश दिए गए हैं। यदि कोरोना लक्षण पाए जाते हैं तो फिर से सैंपल लिया जाएगा। 
 

Edited By

prashant sharma