वाहेगुरू जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह के जयकारों से गूंजा हिमाचल

Sunday, Nov 10, 2019 - 04:58 PM (IST)

शिमला\सुंदरनगर (तिलक,नितेश सैनी): गुरु नानकदेव जी के 550 वें प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी शिमला में भी जगह-जगह कार्यकर्म का आयोजन किया जा रहा है। रविवार काे गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा शहर में सुबह साढ़े छह बजे पंज प्यारो की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली गई। ये प्रभात फेरी लोअर बाज़ार राम बजार से होते हुए गुरुद्वारा तक निकली गई जिसके बाद लंगर का आयोजन किया गया। गुरु नानकदेव जी का 550 वां प्रकाशोत्सव 12 नंवबर को भी मनाया जायेगा जिसमें लुधियाना से रागी जथा भी शिरकत करेगा।

गुरुद्वारा सिंह सभा शिमला के अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने कहा कि सुबह 6:30 बजे प्रभातफेरी गुरुद्वारा सिंह सभा से शुरू हुई। लाेअर बाजार, मालराेड हाेते हुए वापस पाराचिनार सभा पहुंची। वहां पर सुबह 8 से 9:30 बजे तक कीर्तन भाई कर्मजीत सिंह द्वारा किया गया। जिसमें संगत निहाल हुई इसके उपरांत गुरु के लंगर को भी वितरित किए गया। उन्हाेंने बताया कि 11 नवंबर तक सुबह राेजाना इस तरह की प्रभातफेरी आयोजित की जाएगी और लंगर वितरित किया जाएगा। 12 नवंबर काे रिज मैदान पर ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सीएम जय राम ठाकुर विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। उन्हाेंने शहरवासियों से अपील की है कि प्रभातफेरी में शामिल हाेकर इसकी शाेभा बढ़ाएं और लंगर का प्रसाद ग्रहण करें। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री द्वारा कोरिडोर खोल कर सिख संगत को बड़ा तोहफा दिया। जिससे अब सिख संगत बाबा नानक के घर जा कर दर्शन कर सकेंगे।

इसी तरह मंडी जिला के बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत ढांवण में स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा ढांवण द्वारा सतगुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव के पर्व पर सिख समुदाय द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जिसमें संगत ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। प्रभात फेरी में ढांवण की संगत कनैड, डिनक, छातर, डडौर कूमी, नलर और अन्य जगह से होते हुए गुरबाणी का गुणवान करते हुए गांव-गांव से होते हुए गुरुद्वारा पहुंची प्रभात फेरी के माध्यम से लोगो को संदेश दिया गया की प्रभात फेरी में बढ़-चढ़ कर भाग लें और गुरु की खुशियां प्राप्त करें।

जानकारी देते हुए सचिव अवतार सिंह ने बताया की प्रभात फेरी में संगत द्वारा गुरु के प्रति उत्साह देखने को मिला है। उन्होंने कहा की गुरुनानक देवी जी ने समाज को एक ही संदेश दिया है कि मानव एक है कोई भी भला और मंदा नहीं है। उन्होंने सभी मानवो को एक लाइन में रखा। इस मौके पर सरदार अवतार सिंह, प्रधान मेहर सिंह, सचिव अवतार सिंह, कैसियर बलदेव सिंह, महेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, भगत सिंह मौजूद रहे।

Edited By

Simpy Khanna