उपचुनाव : सांगटी वार्ड में 12 बजे तक हुआ 12% मतदान, भाजपा-कांग्रेस की साख दांव पर

Saturday, Jan 12, 2019 - 12:38 PM (IST)

 शिमला(योगरादज/राजीव) : नगर निगम शिमला के सांगटी वार्ड में सुबह 8 बजे से उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। ठंड के चलते सुबह बहुत कम लोग वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे है। 12 बजे तक 25 प्रतिशत मतदान भी हो चुका है। प्रशासन ने चुनाव के लिए पांच पोलिंग बूथ बनाए हैं। वार्ड में 3919 मतदाता है। चुनाव में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के लिए हर एक बूथ पर पुलिस के पांच जवान तैनात किए हैं। 4 बजे तक मतदान होगा और उसके बाद बचत भवन में मतों की गणना के बाद परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों मुख्य दलों की साख दांव पर है क्योंकि बीजेपी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुई मीरा शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस ने युवा प्रत्याशी शिल्पा चौहान पर अपना भरोसा जताया है जबकि माकपा ने रजनी वर्मा पर दांव खेला है। नगर निगम में भाजपा का बहुमत है और प्रदेश में सरकार भी भाजपा की है इसलिए भाजपा समर्थित मीरा शर्मा का चुनाव जीतना बेहद अहम है।

 

kirti