पंचायत चुनाव : जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति और पांगी में आज होगा पहले चरण के लिए मतदान

Wednesday, Sep 29, 2021 - 12:08 AM (IST)

शिमला (देवेंद्र): हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में पहले चरण के पंचायत चुनाव को मतदान बुधवार सुबह सात बजे शुरू होगा। इसके लिए 170 पोलिंग बूथ मंगलवार को ही तैयार कर लिए गए हैं। मतदान प्रक्रिया दोपहर बाद तीन बजे तक चलेगी। इसके बाद पंचायत मुख्यालय में मतगणना होगी। मतगणना पूरी होते ही प्रधान, उपप्रधान और वार्ड मैंबर के नतीजे आ जाएंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के मतों की पेटी ब्लॉक मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा में रखी जाएगी। दूसरे चरण की वोटिंग एक अक्तूबर को 125 पोलिंग बूथों पर होगी। बता दें कि लाहौल-स्पीति की 32, पांगी की 19 पंचायतों में दो चरणों में आम चुनाव करवाए जा रहे हैं। इसी तरह सामान्य क्षेत्रों में 84 खाली रिक्त पदों के लिए उपचुनाव करवाए जा रहे हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay