अब रेल मोटर कार से सैलानी करेंगे शिमला की सैर

Saturday, Mar 09, 2019 - 10:52 AM (IST)

अम्बाला छावनी : अम्बाला मंडल के कालका रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को विस्ताडोम रेल मोटर कार का उद्घाटन रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा वीडियो कॉन्फ्रैंस के जरिए किया गया। अम्बाला सीनियर डी.सी.एम. हरि मोहन ने बताया कि अब अम्बाला-शिमला सैक्शन की खूबसूरत वादियों का नजारा सैलानी रेल मोटर कार में ले सकेंगे। रेल मोटर कार में कुल 12 सीटें हैं। बेहतर टॉयलेट, सीट, कांच की छत, बड़ी कांच की खिड़की, चाय कॉफी की मशीन की सुविधाएं मोटर रेल कार में दी गई है। रेल मोटर कार पूरी तरह से वातानुकूलित है। रेल मोटर कार से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी रेलवे की वैबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।


 

kirti