वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य में सुधार, विक्रमादित्य ने सांझा की फोटो

Sunday, Jun 13, 2021 - 06:17 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो) : विधायक विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की एक फोटो फेसबुक पेज पर सांझा की। अस्पताल से जुड़ी फोटो में वह स्वयं भी नजर आ रहे हैं। फोटो सांझा करते हुए उन्होंने लिखा है कि मां भीमा काली के आशीर्वाद और सभी की दुआओं से वीरभद्र सिंह के स्वस्थ में सुधार है। वह जल्द पूरी तरह अच्छे होंगे। पूर्व वीरभद्र सिंह आईजीएमसी के मेकशिफ्ट वार्ड में दाखिल हैं। बीते शुक्रवार को दूसरी बार उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे पहले वह एक बार कोरोना को मात दे चुके हैं। डॉक्टरों की निगरानी में वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

Content Writer

prashant sharma