Breaking News : वीरभद्र सिंह की बिगड़ी तबीयत, आईजीएमसी के स्पैशल वार्ड में भर्ती

Friday, Apr 30, 2021 - 06:24 PM (IST)

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को तबीयत बिगड़ने के चलते आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री को आईजीएमसी के कार्डियोलॉजी के स्पैशल वार्ड नंबर 633 में भर्ती किया गया है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह ही चंडीगढ़ से शिमला आए थे। वहीं आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को सांस में तकलीफ की वजह से आईजीएमसी में भर्ती किया गया है। उनकी हालत स्थिर है और अभी कार्डिएक केयर यूनिट में उपचाराधीन हैं।

Content Writer

Vijay