हमीरपुर संसदीय सीट पर फंसा पेंच, वीरभद्र सिंह दिल्ली पहुंचे

Tuesday, Mar 26, 2019 - 11:35 PM (IST)

शिमला: लोकसभा चुनाव को लेकर उभरे नए समीकरणों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दिल्ली पहुंच गए हंै। पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम और उनके पोते आश्रय शर्मा की कांग्रेस में एंट्री होने के बाद वीरभद्र सिंह का दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है।  कांग्रेस अभी अपने प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है, ऐसे में वीरभद्र सिंह के दिल्ली दौरे को लेकर अंदरखाते कई मायने निकाले जा रहे हैं। सूचना के अनुसार हाईकमान के साथ चुनाव समिति की 29 मार्च को होने वाली बैठक से पहले पूर्व सी.एम. वीरभद्र सिंह का पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलने का भी कार्यक्रम है। ऐसे में कांग्रेस में टिकटों को लेकर नए समीकरण भी उभर सकते हैं। टिकटों की माथापच्ची को लेकर प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेता पहले ही दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

कांगे्रस टिकट के लिए जोड़तोड़ में लगे पूर्व भाजपा सांसद सुरेश चंदेल

पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस में मुख्यरूप से हमीरपुर संसदीय सीट को लेकर पेंच फंसा हुआ है। पूर्व भाजपा सांसद सुरेश चंदेल बीते कुछ दिनों से कांगे्रस टिकट के लिए
जोड़तोड़ में लगे हुए हैं लेकिन उनके नाम पर आम सहमति नहीं बन पा रही है। इसका मुख्य कारण हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कई नेताओं और पदाधिकारियों का चंदेल को टिकट देने से साफ इन्कार किया जाना है। इसके तहत हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कुछ स्थानों पर मंगलवार को प्रदर्शन भी हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों की बात की अनदेखा कर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है। इसी कड़ी में मंगलवार को भी दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के बीच बैठकों का दौर चलता रहा लेकिन चंंदेल के नाम पर अंतिम राय नहीं बन पाई।

29 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक 29 मार्च को दिल्ली में होनी है, ऐसे में माना जा रहा है कि उसी दिन पार्टी अपने चारों प्रत्याशियों के नामों पर मोहर लगा देगी। चुनाव समिति की बैठक के चलते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का 29 व 30 मार्च को प्रस्तावित ठियोग विधानसभा क्षेत्र का दौरा भी स्थगित कर दिया गया है। पार्टी महासचिव रजनीश किमटा ने बताया कि जल्द ही पार्टी अध्यक्ष के दौरे पर नई तिथि घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 29 मार्च को होने वाली बैठक के बाद ही इस बारे तस्वीर साफ होगी। उन्होंने कहा कि कांग्र्रेस चारों संसदीय क्षेत्र से सशक्त उम्मीदवारों को ही चुनाव मैदान में उतारेगी। भाजपा टिकट आबंटन के बाद कांगे्रस प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने से पहले कांग्रेस हाईकमान सभी पहलुओं को खंगाल रही है। जातीय समीकरण के साथ ही टिकट दावेदारों का पिछला रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही शक्ति एप के माध्यम से भी कार्यकत्र्ता की राय ली जा रही है।

अभी तक बने ये समीकरण

शिमला संसदीय सीट को लेकर कांगे्रस में विधायक कर्नल धनीराम शांडिल के नाम पर सहमति बन चुकी है। इसी तरह कांगड़ा संसदीय क्षेत्र को लेकर पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा और विधायक पवन काजल का नाम चल रहा है। इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम की कांग्र्रेस में वापसी के बाद उनके पोते आश्रय शर्मा को मंडी से टिकट मिलना तय माना जा रहा है। हालांकि विधायक विक्रमादित्य सिंह और पूर्व मंत्री कौल सिंह के नाम भी चर्चा में हैं।

Vijay