Ex CM वीरभद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, IGMC में भर्ती (Video)

Wednesday, Aug 07, 2019 - 04:21 PM (IST)

शिमला (तिलक राज): हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें आई.जी.एम.सी. में भर्ती करवाया गया है। वीरभद्र सिंह कुछ दिनों से रामपुर में थे, वहीं पर उनकी तबीयत अचानक खराब हुई और बुधवार सुबह ही वहां से उन्हे शिमला के लिए लाया गया और सीधे आई.जी.एम.सी. ले जाया गया। 2 बजे वह अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे थे।

चिकित्सकों ने चैकअप के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल होने की सलाह दी। हालांकि चिकित्सक इसे रूटीन चैकअप बता रहे हैं लेकिन वीरभद्र सिंह को सांस लेने में दिक्कत बताई जा रही है। आईजी.एम.सी. के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जनक राज ने कहा कि पूर्व सी.एम. की तबीयत बिगड़ी है। उनका चैकअप किया जा रहा है। फिलहाल उन्हें भर्ती कर लिया है और डॉक्टर जांच कर रहे हैं।

Edited By

Simpy Khanna