Ex CM बोले- BJP ने धर्म के नाम पर लोगों को बांटने और कांग्रेस ने जोड़ने का काम किया(Video)

Sunday, Apr 28, 2019 - 10:33 AM (IST)

भरमौर (नितेश सैनी) : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के भरमौर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के लिए प्रचार किया। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, पंजाब की प्रभारी आशा कुमारी, ठाकुर सिंह भरमौरी भी उपस्थित रहें। इस दौरानअपने संबोधन में वीरभद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें भाषणबाजी तक ही सीमित रही है और विकास को तवज्जो नहीं दी है। भाजपा ने केवल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का, जबकि कांग्रेस ने देश में आपसी भाईचारें को बढ़ावा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के शासनकाल में लोग भय के वातावरण में जीने को मजबूर है। उन्होंने भरमौर को लोगों का आहवान किया कि वह लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के पक्ष में मतदान कर देश में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए अपना योगदान दें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने जनजातीय क्षेत्रों में विकास को हमेशा तवज्जो दी है और यहां विकास के नए आयाम भी स्थापित किए है। लेकिन अभी तक भी बहुत कुछ होना अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के एक सामान विकास को प्राथमिकता दी है। कभी भी विचारधारा के नाम पर लोगों को बांटने को काम नहीं किया है। उन्होंने कहा किबांटने वाले बहुत है और जोड़ने वाले कम होते हैं। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी युवा है और उनमें नई उमंग है, साथ ही उन्होंने नई पॉलिसी भी बनाई है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि आश्रय शर्मा विशेष तौर पर जनजातीय क्षेत्र का ध्यान रखेंगे। वहीं इस मौके पर रजनी पाटिल ने अपने संबोधन में वीरभद्र सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक विचारधारा कांग्रेस की है, जो सबको जोड़ रही है तथा सम्मान दे रही है। जैसा की राहुल गांधी ने घोषणा की है कि कांग्रेस चुनकर आती है तो न्याय स्कीम के तहत हर परिवार को हर वर्ष 72 हजार रूपए दिया जाएगा।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने रामस्वरूप पर भरमौर में तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा का 5 वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह से विफल रहा है और अब सांसद अपना एक भी काम नहीं गिना पा रहे है। लिहाजा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए इस चुनाव को मुख्यमंत्री का चुनाव बता रहे है। उन्होंने कहा कि सीएम के साथ हमारा कोई मुकाबला नहीं है। क्योंकि यह लोकसभा व रामस्वरूप का चुनाव है और उनकी जबावदेही है। उन्होंने कहा कि जुमलेबाजी से हटकर मुद्दों पर बात होनी चाहिए। लिहाजा भाजपा से भी आग्रह रहेगा कि वह इस तरह के हथकंडे अपनाना छोड़ दें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता बुद्विजीवी है और वह मुद्दों पर बात करना चाहती है तथा जानना चाहती है कि सांसद ने अपने कार्यकाल में क्या किया। वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश के विकास में वीरभद्र ने जो कार्य किया है वह सदा ही इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित भरमौरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीरज नैयर सहित अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहें।

 

kirti