वीरभद्र बोले, देश की दिशा-दशा तय करेंगे 5 राज्यों के चुनाव, BJP को देखना पड़ेगा हार का मुंह

Wednesday, Nov 21, 2018 - 11:46 AM (IST)

शिमला (राक्टा): पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि 5 राज्यों में हो रहे चुनाव देश की दिशा और दशा तय करेंगे और भाजपा को चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसके साथ ही देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने जो वायदे देश के लोगों से किए थे, वह सब धरे के धरे रह गए। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा किए वायदे के अनुरूप न ही विदेशों से काला धन देश में आया और न ही किसी के खाते में 15 लाख जमा हुए, उलटा देश का पैसा बाहर चला गया।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि आज देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भी उंगली उठ रही है और जांच एजैंसियों की साख दाव पर है। राफेल मामला देश का सबसे बड़ा घोटाला साबित होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केेंद्र की मोदी सरकार देशवासियों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है और जनता आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र की मोदी सरकार को करारा जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा है कि देश व प्रदेश में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है व प्रदेश की चारों लोक सभा सीटों पर पार्टी की शानदार जीत होगी। पूर्व सी.एम. ने आरोप लगाया कि सरकार कांग्रेस विधायकों के क्षेत्रों के साथ विकास के मामले में भेदभाव कर रही है। इसके साथ ही भाजपा के नेता टोपी के रंग से अधिकारियों और कर्मचारियों को डराने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। वीरभद्र सिंह ने कहा कि जनमंच व अन्य बैठकों में अधिकारियों को अपमानित कर रहे हैं, जो ङ्क्षचता का विषय है। 

Ekta