जवाली से किडनैप हुई लड़की नूरपुर में मिली.. अपहरणकरता लड़की को छोड़कर हुए फरार

punjabkesari.in Wednesday, Aug 13, 2025 - 04:48 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक चौंकाने वाला अपहरण का मामला सामने आया था। जवाली पुलिस थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का फिल्मी अंदाज में अपहरण किया गया था। अपहरणकर्ताओं ने पिस्तौल दिखाकर इस वारदात को अंजाम दिया था। जवाली पुलिस लगातार लड़की की तलाश कर रही है। 

जानिए पूरी घटना

यह घटना तब हुई जब भाई-बहन ट्रैक्टर से अपने घर मिरथल जा रहे थे। तभी एक काले रंग की JK नंबर वाली स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनका रास्ता रोका। अपहरणकर्ताओं ने जबरदस्ती लड़की को ट्रैक्टर से उतारा और उसे अपनी गाड़ी में बिठाकर फरार हो गए। भागते समय, उन्होंने जल्दबाजी में दो अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

लेकिन अब ज्वाली से अगवा हुई लड़की नूरपुर के औंध नामक जगह से सुरक्षित बरामद हो गई है। अपहरण करता लड़की को छोड़कर फरार हो गए है। स्थानीय युवकों ने वीडियो जारी कर जानकारी दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News