विक्रमादित्य सिंह ने साधा निशाना, बोले-BJP सरकार का 2 वर्ष का कार्यकाल निराशा भरा

Friday, Dec 27, 2019 - 10:34 PM (IST)

रामपुर बुशहर: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 2 वर्ष का कार्यकाल निराशा भरा रहा है। भाजपा सरकार ने 2 वर्ष में पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का ही लोकार्पण किया है। यह आरोप विधायक विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर भाजपा जश्न मना रही है, लेकिन प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं व शिक्षा, सड़कें  बदहाल और महंगाई नियंत्रण से बाहर हो गई। प्रदेश के मैडीकल कॉलेजों, अस्पताल में डाक्टरों की भारी कमी है। टांडा मैडीकल कॉलेजों व अन्य कालेजों में शिक्षकों की भारी कमी है।

सराज क्षेत्र की सीमा के भीतर ही विकास कर रहे मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले प्रधानमंत्री की रैली में व अब शिमला में आयोजित रैली में सरकारी धन व मशीनरियों का दुरुपयोग किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री प्रदेश को शिखर पर ले जाने की बात कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री मात्र सराज क्षेत्र की सीमा के भीतर ही विकास कर रहे हैं। सराज क्षेत्र की सीमा के बाहर कई विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़े हुए हैं। जिला शिमला के रोहड़ू, रामपुर, ग्रामीण शिमला, क सुम्पटी व किन्नौर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य को गति नहीं दी जा रही है।

नए-नए कानून लाकर देश को बांटने में लगी केंद्र सरकार

उन्होंने कहा कि पूर्व वीरभद्र सरकार के समय हुए विकास कार्य को विराम लग चुका है। रामपुर में विधानसभा क्षेत्र में तैयार हुए दत्तनगर स्पोटर््स होस्टल व कार पार्किंग का लोकार्पण नहीं किया जा रहा है। केंद्र सरकार देश में नए-नए कानून लाकर देश को बांटने का कार्य कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपक सूद, पार्षद विशेषर लाल, पूर्व पार्षद धु्रव शर्मा व एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष राहुल सोनी सहित अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

Vijay