8 मार्च को गूंजेगी शहनाई की धुन, सात फेरों के बंधन में बंधेंगे विक्रमादित्य सिंह

Tuesday, Nov 20, 2018 - 04:44 PM (IST)

शिमला: हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह सात फेरों में बंधने जा रहे हैं। शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह की 8 मार्च को शादी होने जा रही है। अब वीरभद्र सिंह का निजी आवास हॉलीलॉज शहनाई से गूंजेगा। वहीं बेटे की शादी की तारीख तय होने पर वीरभद्र सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि 8 मार्च को बारात जयपुर जाएगी। शादी पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि बेटे की सगाई के बाद उन्होंने कहा था कि वह चट मंगनी और पट विवाह में विश्वास रखते हैं। 


24 अक्तूबर को विक्रमादित्य की हुई थी सगाई
विक्रमादित्य का जन्‍म 17 अक्टूबर 1989 को हुआ था। वह राजस्थान के एक राजपरिवार के दामाद बनेंगे। पिछली 24 अक्तूबर को उन्होंने उदयपुर (राजस्थान) के राजपरिवार की बेटी सुदर्शना सिंह से सगाई की है। बताया जा रहा है कि विक्रमादित्य की होने वाली पत्नी ने मुंबई से ग्रेजुएशन करने के बाद इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। वह (राजस्थान) की अमेठ रियासत की राजकुमारी है।  

Ekta