Watch Video: विक्रमादित्य सिंह की पदम पैलेस में हुई शादी की Reception, उमड़ा लोगों का हुजूम

Wednesday, Mar 13, 2019 - 10:02 AM (IST)

रामपुर बुशहर (बिशेषर): हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर रियासत के राजा एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह की रिसेप्शन पार्टी में लोगों का हुजूम उमड़ा। मंगलवार को रामपुर के पदम पैलेस में धाम और पार्टी चलती रही। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग बाजे-गाजे के साथ नाच-गान करते पहुंचे।


कई क्षेत्र से गाजे-बाजे के साथ आए लोगों ने बकरे भी साथ लाए और खुशी में बकरे काटे। उल्लेखनीय है कि सोमवार को राजा वीरभद्र सिंह अपनी बेटे विक्रमादित्य सिंह और बहु सुदर्शना सिंह के साथ शाही शादी के बाद पहली बार पदम पैलेस पहुंचे।


इस दौरान वीरभद्र सिंह की पत्नी एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह समेत कई उनके रिश्तेदार मौजूद रहे।


हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने जहां शाही घराने के युगल को उपहार दिए वहीं सेल्फी लेने की भी मंगलवार को दिन भर होड़ लगी रही। इस शाही धाम में भारी हुजूम उमड़ा।


विक्रमादित्य व सुदर्शना सिंह ने बुशहरी नाटी डाली। बता दें कि विधायक विक्रमादित्य सिंह का विवाह राजस्थान के उदयपुर राज परिवार की बेटी सुदर्शना सिंह के साथ हुआ है। बुशहर रियासत के 123 वें राजा वीरभद्र सिंह ने इस विवाह को पूरी तरह शाही अंदाज में मनाने का बंदोबस्त किया था।


इस शाही विवाह के रस्मों को देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। मंगलवार को दिनभर धाम और रिसेप्शन पार्टी का दौर चलता रहा। इस दौरान पूर्व मुख्य मंत्री काफी खुश नजर आए।

Ekta