विक्रमादित्य को डर, फिर घर पर पड़ सकती है CBI की Raid (Watch Video)

Monday, Apr 08, 2019 - 12:49 PM (IST)

शिमला: हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के घर पर सीबीआई और आयकर विभाग की फिर रेड हो सकती है। यह खबर पुख्ता सूत्रों से मिल रही है। बता दें कि विक्रमादित्य सिंह ने यह अंदेशा जताया है। दरअसल उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, ‘‘पुख्ता सूत्रों से ऐसी खबर मिल रही है कि CBI , IT हमारे निवास पर फिर दस्तक दे सकती है, उनके भव्य स्वागत के लिए हम तैयार है‘‘। 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 27 सितंबर 2015 को भी सीबीआई और ईडी की टीमों ने उनके शिमला के निजी आवास सहित 13 ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले में की गई थी। वीरभद्र सिंह पर आरोप है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री के कार्यकाल में आय से अधिक संपत्ति जुटाई थी। इतना ही नहीं जिस दिन यह छापेमारी की गई थी उस समय वीरभद्र की बेटी की शादी थी।

Ekta