विजय वर्मा ने संभाला PWD डल्हौजी में अधिशासी अभियंता का कार्यभार
punjabkesari.in Tuesday, Jun 14, 2022 - 10:07 PM (IST)

चम्बा (काकू): लोक निर्माण विभाग मंडल डल्हौजी में विजय कुमार वर्मा की बतौर अधिशासी अभियंता नियुक्ति हुई है। सोमवार को उन्होंने कार्यभार संभाला लिया है। इससे पहले कांगड़ा, शिमला व धर्मशाला में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि डल्हौजी में मौजूदा समय में जो कार्य चल रहे हैं उन्हें गति दी जाएगी। इसके अलावा सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। यही नहीं लंबित कार्यों को भी शीघ्र शुरू किया जाएगा, ताकि समय पर कार्य पूरे हो सकें और लोगों को उसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर लोगों के हर कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। विजय कुमार वर्मा जिला कांगड़ा के सुलह के निवासी हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

Haryana: JJP अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का विस्तार, 39 वरिष्ठ पदाधिकारी घोषित

Somwar Upay: इन 4 उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, सुख- समृद्धि के साथ मिलेगी सफलता

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए बसपा प्रमुख मायावती आज पार्टी नेताओं के साथ करेंगी बैठक