महिला ने की दो मनचलों की सरेआम छित्तर परेड, सोशल मी‍डिया पर Video Viral

Friday, Jul 12, 2019 - 12:05 PM (IST)

मंडी (नीरज): मंडी बस स्टैंड पर एक महिला द्वारा दो मनचलों (पुरुषों) की धुनाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में महिला बारी-बारी से दो पुरुषों को थप्पड़ जड़ रही है। वीडियो कब का है और किसने इसे बनाया है इसकी कोई जानकारी नहीं है। न तो बस अड्डा प्रबंधन को इस बारे में कोई जानकारी है और न ही पुलिस को। वीडियो में एक पुरूष कह रहा है कि मैंने क्या किया। वीडियो के ऑडियो से प्रतीत हो रहा है कि दोनों पुरूष महिला का पीछा कर रहे थे।

महिला ने हिम्मत दिखाते हुए रास्ते में चुपचाप चली रही, लेकिन मंडी बस स्टैंड में पहुंचते ही उक्त पुरूषों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और पीछा करने का कारण जानना चाहा। वीडियो में महिला चिल्ला रही कि मेरे पीछे क्यों दौड़ रहे हो? इस बीच एक व्यक्ति महिला को थाने का नंबर मिलाने की बात भी कह रहा है। इस हंगामे के चलते बस स्टैंड में जाम लग गया। थप्पड़ पड़ने पर वीडियो में एक पुरूष महिला से कह रहा है कि सभी लोग देख रहे हैं। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति द्वारा थाने का नंबर मिलाने की बात पर उक्त पुरूष कहता है कि यह मेरी पत्नी है, लेकिन महिला इस बात को सिरे से खारिज कर देती है। वीडियो में महिला के अधिक भड़कने पर दोनों पुरूष मौके से फरार हो गए।

इस वीडियो में महिला की हिम्मत की सभी सराहना कर रहे हैं। हालांकि यह भी साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो में दिख रही महिला व पुरूष आपस में जानते थे या नहीं। वहीं, एसएचओ सदर विनोद ठाकुर ने बताया कि इस तरह का कोई मामला सदर थाना में रिपोर्ट नहीं हुआ है। यदि शिकायत मिलती है तो कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।

Ekta