शिमला के रोहड़ू में भूस्खलन की चपेट में आया वाहन, सवारियों की अटकी सांसें

Wednesday, Aug 28, 2019 - 04:41 PM (IST)

रोहड़ू: शिमला के उपमंडल रोहड़ू के बढ़ियारा में अचानक भूस्खलन की चपेट में वाहन आ गया। जिससे गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि गाड़ी सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं। भूस्खलन के कारण बढ़ियारा से सीमा सड़क वाहनों के लिए बंद हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां चट्टान से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Ekta