100 फुट गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक गंभीर हालत में IGMC रैफर

Thursday, Apr 25, 2019 - 07:53 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): मंडी जिला में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में सुंदरनगर-पुंघ-तलेली सड़क मार्ग पर सुंदरनगर से चाऊरी की तरफ जा रहा एक वाहन (एचपी 31 बी 9472) चाऊरी गांव के समीप 100 फुट गहरी खाई में लुढ़क गया। इस हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने घायल वाहन चालक सोहन लाल (52) पुत्र बंगालु रत्न चाऊरी को सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में आई.जी.एम.सी. शिमला के लिए रैफर कर दिया है।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही डैहर पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी शेष पाल व अन्य पुलिस कर्मी ने दुर्घटनास्थल का मौका किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डी.एस.पी. सुंदरनगर तरनजीत सिंह ने हादसे की पुष्टि की है।

Vijay