NH-21 पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी चालक को मारी टक्कर, घायल PGI रैफर

Sunday, Dec 09, 2018 - 05:56 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश): शनिवार देर रात नैशनल हाईवे-21 पर नरेश चौक के समीप एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया और मौका देख फरार हो गया। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर के नैशनल हाईवे-21 पर नरेश चौक के समीप शनिवार रात करीब 11 बजे एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। वही घायल को सड़क पर तड़पता देख स्थानीय लोगों ने उसे निजी वाहन में डालकर सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया, जहां से उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। वहीं मौके पर पहुंची बी.एस.एल. थाना पुलिस की टीम भी जांच में जुट गई है।

फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि घायल युवक की पहचान सुंदरनगर के कलोहड़ गांव के धनेश्वरी निवासी दिशांत पुत्र खेम राज के रूप में हुई है। डी.एस.पी. सुंदरनगर तरनजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन स्कूटी सवार को टक्कर मार मौके से फरार हो गया है, उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है और घायल को पी.जी.आई. रैफर किया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही।

Vijay