प्रदेश विश्व विद्यालय का पुस्तकालय बंद, किसी विशेष संगठन के समारोह जारी : छत्तर ठाकुर

Saturday, Jan 22, 2022 - 04:13 PM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कुलपति का तानाशाही रवैया एक बार फिर से सामने आया है। प्रदेश विश्व विद्यालय में लगातार पिछले दिनों से एनएसयूआई कोविड नियमों के साथ पुस्तकालय खोलने की मांग कर रही है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने बताया की एनएसयूआई पुस्तकालय खोलने की मांग कर रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन पुस्तकालय तो सरकार की अधिसूचना के बाद भी नहीं खोल रहा, लेकिन समारोह किसी विशेष संगठन के जारी है। छत्तर ठाकुर ने बताया यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति आज सामने आ रही है कि मात्र पुस्तकालय खोलने की मांग को लेकर एनएसयूआई के तीन पदाधिकारियों को विश्व विद्यालय प्रशासन ने निलंबित कर दिया, जिनके निलंबन वापिस करने की मांग भी प्रशासन से एनएसयूआई कर रही है। लेकिन अन्य किसी संगठन के समारोह के लिए प्रशासन इजाजत दे रहा है, कोरोना की महामारी मे भी प्रशासन का ऐसा दोहरा रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रदेश सरकार के 14 जनवरी को एकेडमिक गतिविधियां 50 प्रतिशत की संख्या के साथ खोलने की अधिसूचना निकाल दी है, लेकिन विश्व विद्यालय प्रशासन कोरोना की महामारी के दौरान भी प्रदेश सरकार की अधिसूचनाओं को नहीं मान रहा। इन सब घटनाक्रमों से साफ पता चलता है कि विश्व विश्वविद्यालय प्रशासन किसी के दबाव में काम कर रहा है। लगभग एक महीने बाद छात्रों की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं इस स्थिति में पुस्तकालय बंद करना व समारोह की इजाजत देना छात्रों को शिक्षा से वंचित रखना है। विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ-साथ प्रदेश सरकार ने भी आंखों पर पट्टी बांधकर भ्रष्टाचार का समर्थन कर रही है। कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि मंडल पहले ही मुख्यमंत्री को स्थिति से अवगत करवा चुके हैं फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। आने वाले दो दिन में विश्वविद्यालय प्रशासन,  जिला प्रशासन ने पुस्तकालय नहीं खोले तो एनएसयूआई प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।
 

Content Writer

prashant sharma