NSUI की विश्वविद्यालय सहित सभी कॉलेजों की इकाइयां भंग

Tuesday, Nov 26, 2019 - 03:08 PM (IST)

शिमला(ब्यूरो): एन.एस.यू.आई. की प्रदेश विश्वविद्यालय सहित सभी कालेजों की परिसर इकाइयां भंग कर दी गई हैं। एन.एस.यू.आई. की परिसर इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। इन सभी इकाइयों को भंग करने के बाद अब आगामी दिनों में जल्द प्रदेश भर के कालेजों व विश्वविद्यालय में एन.एस.यू.आई. की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। सोमवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एन.एस.यू.आई. की बैठक के बाद संगठन के प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एन.एस.यू.आई. की परिसर इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर अब प्रदेश भर के कालेजों व विश्वविद्यालय में नई इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र प्रदेश व जिला स्तर की पूर्व कार्यकारिणी को भी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन होगा। इससे पूर्व में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एन.एस.यू.आई. की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता एन.एस.यू.आई. के प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने की।

बैठक में प्रदेश विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को पेश आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई और इसके जल्द समाधान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया। इसके अलावा बैठक में विश्वविद्यालय परिसर में एन.एस.यू.आई. इकाई की मजबूती के लिए भी सभी कार्यकत्र्ताओं व छात्रों से सुझाव लिए गए। बैठक में वीनू मेहता, परवीन मिन्हास, अरविंद ठाकुर, रजत भारद्वाज, अंकिता, बबिता पोजटा, रक्षा, रजत राणा, महेश, बोनी, यासीन सहित कई अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

Edited By

Simpy Khanna