केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बिल्कुल स्वस्थ, BP कम होने की हुई थी शिकायत

Wednesday, May 01, 2019 - 07:42 PM (IST)

शिमला (योगराज): 29 अप्रैल को स्वास्थ्य लाभ के लिए शिमला पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बुधवार दोपहर बाद थोड़ी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद आई.जी.एम.सी. से छराबड़ा के लिए डॉक्टरों की टीम को रवाना किया गया और मंत्री के स्वास्थ्य की जांच की गई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को अचानक ब्लड प्रैशर कम होने की शिकायत हुई थी। केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य की जांच के लिए गए आई.जी.एम.सी. के चिकित्सा अधीक्षक जनक राज ने बताया कि नितिन गडकरी का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। एस.पी.जी. प्रोटैक्टी होने के नाते बुधवार को आई.जी.एम.सी. के डॉक्टरों की टीम उनके रूटीन चैकअप के लिए छराबड़ा गई थी।

 

Vijay