कांग्रेस को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कह दी यह बड़ी बात

punjabkesari.in Monday, May 27, 2024 - 09:42 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): हमीरपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पूछा कि आखिर कांग्रेस और पाकिस्तान का यह नापाक रिश्ता क्या कहलाता है जो बार-बार अनायास ही कभी कांग्रेसी पाकिस्तान की गोद में बैठ जाते हैं तो कभी पाकिस्तान कांग्रेस की गोद में बैठ जाता है। इन लोगों को भारत में रहते हुए पाकिस्तान का गुणगान करने कि आखिर जरूरत क्यों पड़ती है। यह अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए कैसी घिनौनी राजनीति है जो भारत के चुनाव के समय पाकिस्तान का गुणगान करवाती है। यह कैसी राजनीति है जो भारत की हजारों एकड़ भूमि को पाकिस्तान को सौंप देती है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश का बंटवारा हुए 75 वर्ष हो गए परंतु कांग्रेस के तार आज भी पाकिस्तान से परस्पर जुड़े हुए हैं।

आखिर कांग्रेस क्यों सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगती है। एक ओर कांग्रेसी नेता भारतीय परमाणु हथियारों को खत्म करने की बात करते हैं और दूसरी ओर हमें पाकिस्तान के एटम बम का डर दिखाते हैं। अनुराग ठाकुर ने सोमवार को हमीरपुर और भोरंज विस क्षेत्रों के अलावा बिलासपुर के झंडूता विस क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए यह बातें कही। उन्होंने इस दौरान अपनी व मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इसके साथ-साथ अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और विपक्षी दलों को भी जमकर घेरा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज का भारत आगे बढ़ना चाहता है इसीलिए वो एक सशक्त और मजबूत नेतृत्व को चुनने वाला है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News