कांग्रेस ने नौकरियां क्या देनी, नौकरियां देने वाले बोर्ड ही बंद किए : अनुराग ठाकुर
punjabkesari.in Tuesday, Mar 07, 2023 - 11:22 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की देश में जमीन खिसकती देखकर और नॉर्थ ईस्ट में कांग्रेस की हार से बौखलाए राहुल गांधी विदेश में जाकर देश की छवि खराब कर रहे हैं और देश को बदनाम कर रहे हैं लेकिन इससे राहुल गांधी व कांग्रेस का कभी भला नहीं होगा क्योंकि कांग्रेस व राहुल गांधी को वोट तो देश में ही मिलेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भ्रष्टाचार के चलते वेल पर चल रहे हैं और अब वे झूठ पर झूठ बोल रहे हैंं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय सेना ने समय-समय पर चीन को जवाब दिया। इसी तरह भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मनों को उनके देश में जाकर मारा लेकिन कांग्रेस व राहुल गांधी ने इस पर भी सवाल उठाए और सैनिकों के मनोबल को गिराने का काम किया, वहीं पुलवामा हमले को भी कांग्रेस ने शर्मनाक बयान देकर सैनिकों की शहादत पर शक किया।
प्रदेश में कांग्रेस सरकार की हालत बाबा होई जैसी
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में तो कांग्रेस सरकार की हालत बाबा होई जैसी हो गई है। उन्होंने एक कहावत को सुनाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते नौकरियां तो क्या देनी, नौकरियां देने वाला बोर्ड ही बंद कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री सक्खू को भी सलाह देते हुए कहा कि वे नए-नए मुख्यमंत्री बने हैं इसलिए संभल कर चलें। अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सक्खू के 97 प्रतिशत हिंदू राज्य हिमाचल में हिन्दू विचारधारा को हराकर कांग्रेस जीतने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्या कांग्रेस ने हिंदुओं को बार-बार अपमानित करने का ठेका ले रखा है।
हिमाचल में पंजाब जैसे हालात न बनने दें
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल में पंजाब जैसे हालत न बनें इसलिए मुख्यमंत्री मणिकर्ण जैसी घटनाओं को रोकने में कानून व्यवस्था को समय रहते दुरुस्त करें।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here