शिमला के रिज मैदान पर UK नंबर की गाड़ी को घुमाना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा इतना चालान

Thursday, Sep 05, 2019 - 10:37 AM (IST)

शिमला: राजधानी शिमला के रिज मैदान पर यूके नंबर (उत्तराखंड) की गाड़ी घूमती हुई नजर आई। पुलिस ने गाड़ी का 1500 रुपए का चालान काटा। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर एक गाड़ी लक्कड़ बाजार की तरफ से रिज तक पहुंची। गाड़ी में 4 लोग सवार थे। रिज पर पहुंचने के बाद एक महिला गाड़ी से उतरी। रिज पर घूम रही इस गाड़ी को एक संतरी ने रोका। पुलिस ने गाड़ी के कागजात चैक करने के बाद 1500 रुपए जुर्माना लगाया। बता दें कि गाड़ी का इस तरह से यहां पहुंचना पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है। रिज मैदान पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल की गाड़ी ही रिज से गुजर सकती है। साथ ही एम्बुलेंस को ही आने-जाने की इजाजत है।


 

Ekta