''उड़न परी'' सीमा ने फिर रोशन किया हिमाचल का नाम, आंध्रप्रदेश में Gold पर किया कब्जा

punjabkesari.in Monday, Nov 04, 2019 - 12:27 PM (IST)

चंबा: चंबा की रहने वाली उड़न परी सीमा ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन कर दिखाया है। उसने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। दरअसल 2 नवंबर से 6 नवंबर तक आंध्र प्रदेश के गंटूर में आयोजित 35वीं नेशनल जूनियर एथ्लेटिक्स चैंपियनशिप में सीमा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। अंडर-20 वर्ग की पांच हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में यह उपलब्धि सीमा ने हासिल की है। 
PunjabKesari

इस दौड़ को सीमा ने 17 मिनट तीन सेकेंड में पूरा किया। उसकी इस उपलब्धि से चंबावासियों में खुशी का मौहाल है। उल्लेखनीय है कि सीमा चंबा के तहत आती ग्राम पंचायत झुलाड़ा के गांव रेटा की रहने वाली है। सीमा ने इस कामयाबी का श्रेय अपने माता तथा भाइयों के अलावा अपने कोच हुगो वैनडेन ब्राक को दिया है। बता दें कि अब तक सीमा ने 20 राष्ट्रीय स्तर के पदक, एक एशिया स्तर का पदक अपने नाम किया है। उसके नाम नेशनल स्तर पर चार रिकॉर्ड दर्ज है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News