पुलिस को नाके पर मिली बड़ी सफलता, Heroin के साथ 2 युवक दबोचे

Tuesday, Jan 29, 2019 - 09:05 PM (IST)

मंडी (नीरज): जोगिंद्रनगर पुलिस ने नाके के दौरान 2 युवकों से 16 ग्राम हैरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाके के दौरान जब 2 युवक पैदल अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे तो शक के आधार पर उन्हें चैकिंग के लिए रोका गया। इस दाैरान मिथुन (मीठू) (26) पुत्र स्वरूप निवासी चौंतड़ा व अंकुश (24) पुत्र सुरेश कुमार निवासी मटरू से 16 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को दोनों युवकों को अदालत में पेश किया जाएगा। डी.एस.पी. मदनकांत शर्मा व एस.एच.ओ. संदीप शर्मा ने मामले पुष्टि की है।

Vijay