सुंदरनगर में आपस में भिड़ी दो महिलाएं, एक गंभीर रूप से घायल

Wednesday, Oct 09, 2019 - 03:07 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर में हिमाचल डेंटल कॉलेज में दो महिलाओं के आपस में भिड़ने का मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने दूसरी पर हमला बोल दिया जिसमें एक बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूमचा पुलिस को दी। लेकिन वह घटनास्थल पर करीब 1 घंटे के बाद पहुंची। तब जाकर घायल महिला को सिविल अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती करवाया गया।

पुलिस थाना सुंदरनगर ने पुलिस में अस्पताल में महिला के बयान दर्ज कर विभिन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्यवाही तेज कर दी है। पीड़िता ने बताया कि वह सुबह के समय अपनी बच्ची को लेकर स्कूल में जा रही थी कि पीछे से एक महिला ने उसके ऊपर हमला कर दिया और उसका पर्स एटीएम मोबाइल और पैसे भी छीन लिए। हमले से महिला के सिर, बाजू, टांग में शरीर के अन्य विभिन्न भागों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने बताया इस घटनाक्रम में उसे काफी चोटें आई हैं।

प्रशासन से मांग की है कि दिनदहाड़े सरेआम जहां इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है तो ऐसे में समाज में महिलाएं कहां पर सुरक्षित हैं। वहीं दूसरी ओर उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं कि पुलिस को समय रहते इस घटना की सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस 1 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची तब जाकर के घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान के आधार पर क्रॉस मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Ekta