Shimla: दो महिलाओं पर भालू ने किया हमला, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती
punjabkesari.in Saturday, Mar 29, 2025 - 11:33 AM (IST)

रामपुर बुशहर, (संतोष): उपमंडल रामपुर से सटी तहसील निरमंड के गांव जौबा के जंगल में एक भालू के हमले से दो महिलाओं के घायल होने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार भीमा देवी पत्नी अजीत सिंह और अंजू देवी पत्नी मोहिंदर सिंह गांव जौबा डाकघर डीम निरमंड दोपहर लगभग 12 बजे जंगल में मेहंदी और लकड़ी लेने के लिए गई थीं। उस दौरान भालू ने उन पर हमला कर दोनों महिलाओं को घायल कर दिया।
दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए निरमंड अस्पताल लाया गया। जहां से एक महिला को अधिक चोट लगने की वजह से उसे खनेरी अस्पताल रामपुर को रैफर किया गया। इस घटना की सूचना जिला परिषद सदस्य चायल वार्ड पूर्ण ठाकुर ने वन विभाग, पुलिस प्रशासन और प्रशासन निरमंड को दी।