हादसा: दो मंजिला मकान गिरने से मलबे में दबी महिला (Video)

Wednesday, Oct 02, 2019 - 05:21 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी) :  मंडी जिला के सुंदरनगर में एक मकान के ढहने का मामला सामने आया है। बता दें कि बुधवार सुबह सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत बरोटी के बरोटी गांव का एक मकान गिर गया। जिससे एक महिला (रूपा देवी) घायल हो गई। बता दें कि यह महिला घर में खाना बना रही थी की दो मंजिला स्लेटपोश मकान ढह गया। जब घटना का पता महिला के पति अनत राम और स्थानीय लोगों को चला तो उन्होंने महिला को तुरंत मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए महिला को सीएचसी डैहर पहुंचाया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

वहीं गौशाला में बंधे एक बछड़े को भी मलबे से बाहर निकाला। जिसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सुचना लोगों ने पंचायत प्रधान व राजस्व अधिकारी व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी। पंचायत प्रधान लेखराम भारद्वाज ने बताया कि राजस्व अधिकारी व पुलिस कर्मियों ने मौके रिपोर्ट तैयार कर दी है और प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 10 हजार की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। हादसे में पीड़ित परिवार का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंनेप्रशासन से मांग की है की परिवार को उचित मुआवजा राशि प्रदान किया जाए ताकि पीड़ित परिवार दुबारा मकान का निर्माण कर सके।

kirti