हलूरी में 646 ग्राम चरस समेत दो गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Feb 16, 2021 - 02:14 PM (IST)

सलूणी(शक्ति)किहार पुलिस ने नाके के दौरान दो व्यक्ति से 646 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। चम्बा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस थाना किहार के प्रभारी सुरिंदर कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस दल ने  चकोली-ज्वाला सड़क मार पर हलूरी चौक पर नाकाबंदी की। इस दौरान हिमगिरी की ओर से गाड़ी नम्बर एच.पी. 01सी.-1859 आई।

पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी को रोक कर तलशी ली तो गाड़ी में सवार जोगिंद्र सिंह पुत्र ज्ञान चंद गांव डांड डाकघर किहार तहसील सलूणी जिला चम्बा व मोहम्मद अली पुत्र हनीफ मोहम्मद गांव जंगलोग डाकघर किहार तहसील सलूणी जिला चम्बा के कब्जे से 646 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना किहार में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेला। डी.एस.पी सलूणी शेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. 20, 25, 29 के तहत मामला दर्ज कर किया है। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News