गोली में 252 ग्राम चरस समेत दो गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Feb 20, 2021 - 02:45 PM (IST)

बनीखेत (दर्शन):पुलिस ने चम्बा-पठानकोट एन.एच. पर गोली  के पास नाकाबंदी के दौरान नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से 252 ग्राम चरस बरामद की है। दो आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस के विशेष अन्वेषण दल ने शुक्रवार को गोली में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक गाड़ी एच.पी.47-4415 आई, जिसे तलाशी के लिए रोका। तलाशी लेने पर गाड़ी में सवार सुनील कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी गांव गुनियाल डाकघर व तहसील डल्हौजी जिला चम्बा व संजय कुमार पुत्र प्रकाश चंद गांव मटोला डाकघर गोली तहसील डल्हौजी जिला चम्बा के कब्जे से 252 ग्राम चरस बरामद की। इसकी पुष्टि एस.पी. अरूल कुमार ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कानूनी कर्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना डल्हौजी में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News