कांगड़ा ब्राह्मण कल्याण परिषद का जल्द बनेगा ट्रस्ट

Wednesday, Jan 27, 2021 - 08:22 PM (IST)

कांगड़ा (किशोर): कांगड़ा ब्राह्मण कल्याण परिषद की बैठक कोरोना काल के उपरांत टंडन क्लब में बुधवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने की। इस मौके पर बैठक में सर्वसम्मति से परिषद को ट्रस्ट बनाने का फैसला लिया गया, जिसकी रूपरेखा शीघ्र ही तैयार की जाएगी। इस मौके पर ब्राह्मण कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि परशुराम जयंती के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा परशुराम भवन बनाने के लिए अधिकारियों को भूमि चयन करने के निर्देश दिए थे, जिसके साथ-साथ उन्होंने उसके निर्माण के लिए 21 लाख रुपए देने की भी घोषणा की थी, ये दोनों कार्य पूर्ण हो गए हैं।

उन्होंने कांगड़ा बाईपास के निकट परशुराम ब्राह्मण कल्याण परिषद के भवन का निरीक्षण भी किया। परशुराम भवन के निर्माण के लिए मिली भूमि पर सदस्यों ने जाकर निरीक्षण किया। वहीं संगठन को मजबूत करने के लिए उपमंडल स्तर पर समितियां बनाने का भी निर्णय लिया। बैठक में जिला कांगड़ा के अतिरिक्त अन्य जिलों से भी ब्राह्मण कल्याण परिषद के सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर निर्णय लिया गया कि ब्राह्मण कल्याण परिषद के लिए महिला शाखा बनाई जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार युवाओं को भी ब्राह्मण कल्याण परिषद का सदस्य बनाकर उनका एक अलग से विंग बनाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश के महासचिव गौतम विवादित, सचिव पंकज पकिल, सुशील कुमार और जिला अध्यक्ष नवनीत शर्मा के अलावा कई लोग उपस्थित थे।

Vijay