शिमला-शोघी बाईपास पर सेब से लदा ट्रक पलटा

Saturday, Aug 22, 2020 - 03:47 PM (IST)

शिमला (योगराज): शनिवार सुबह शिमला-शोघी-मेहली बाईपास पर सेब से लदा एक ट्रक पलट गया। फिलहाल इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है तथा ट्रक के चालक को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार सेब से लदा ट्रक ट्राला (आरजे 11जीबी-5787) रजाणा पंचायत में सड़क किनारे लढ़क गया। हादसे के बाद यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

Vijay