हम पेशियों के लिए नहीं करते हैलीकॉप्टर का प्रयोग : त्रिलोक कपूर

punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2020 - 09:44 PM (IST)

पालमपुर (ब्यूरो): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बढ़ते कदमों को हिमाचल प्रवास को लेकर वर्ष 2022 में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस द्वारा हो-हल्ला मचाना निश्चित रूप से यह कांग्रेस की घबराहट है। ये शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने पालमपुर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा द्वारा नड्डा के प्रवास को लेकर सरकारी खर्चे को लेकर जो अपनी प्रतिक्रिया दी है उससे कांग्रेस स्वयं अपने आप प्रदेश में एक मजाक बनकर रह गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ हैलीकॉप्टर में लुहणू मैदान में उतरे और उसी स्थान पर बिना सोफा-कुर्सी और आने वाले अपने समर्थकों को भी बिना किसी व्यवस्था के खड़े-खड़े संबोधन करते हुए हिमाचल प्रदेश के ड्रीम प्रोजैक्ट एम्स के निरीक्षण के लिए निकले। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा ने एम्स में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, इसके बावजूद कांग्रेस द्वारा सरकारी खर्चे के दुरुपयोग का आरोप लगाने से यह प्रमाणित होता है कि कांग्रेस नहीं चाहती है कि एम्स कार्य जल्दी से पूरा हो।

भाजपा नेता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक कोर्ट में चल रही स्वयं की पेशियों में जाने के लिए हैलीकॉप्टर का प्रयोग करते थे लेकिनवर्तमान सरकार हैलीकॉप्टर का प्रयोग प्रदेश के विकास कार्य के लिए करती है। हां जहां सरकार को जरूरी लगे वहां सरकार इसका प्रयोग जरूर कर रही है, जैसे सरकार को लगा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ से स्वस्थ होने के बाद शिमला वापस आना है तो वहां भी सरकार ने हैलीकॉप्टर का प्रयोग किया।

सुधीर बताएं घर के नजदीक बने हैलीपैड की कितनी आवश्यकता

हैलीकॉप्टर के विषयों को लेकर भाजपा नेता ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि हैलीकॉप्टर का प्रयोग कांग्रेस ने कितनी ईमानदारी से प्रदेश के विकास के लिए किया है और कितने हैलीपैड आवश्यक जगह पर बनाए गए हैं यह भी हिमाचल प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है। कपूर ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री से यह जानना चाहा कि जो उन्होंने घर के नजदीक सरकारी खर्चे पर हैलीपैड का निर्माण किया है वह जनता को बताएं कि उस स्थान पर हैलीपैड बनाने की कितनी बड़ी गंभीर आवश्यकता थी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने नित दिन आ रहे समाचार पत्र पर भिन्न-भिन्न बयानों पर आकलन करते हुए कहा कि लगता है कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका से भी भटक गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News