बालूगंज से विधानसभा सड़क पर आई बड़ी दरारें, एमएलए क्रॉसिंग पर गिरे पेड़

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2024 - 05:13 PM (IST)

शिमला (वंदना): राजधानी शिमला में तेज बारिश से पेड़ों के गिरने व भूस्खलन होने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को बालूगंज से विधानसभा मार्ग पर भी भूस्खलन होने से सडक़ पर बड़ी बड़ी दरारें पड़ गई है। इससे यह मार्ग भी ट्रैफिक के लिए पूरी तरह से सुरक्षित नहीं रह गया है। बारिश के कारण इस सडक़ के ढहने का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं बारिश से कारण पगोग सडक़ पर भूस्खलन होने से बड़े बड़े पत्थर सडक़ पर गिरे।

इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। सोमवार दोपहर बाद शिमला में हुई तेज बारिश से सडक़ों पर जगह जगह पानी इक्क्ठा हो गया। ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से ध्वस्त दिखा। दोपहर बाद शहर के बालूगंज एमएलए क्रॉसिंग पर भारी भूस्खलन होने से घंटो ट्रैफिक बंद रहा है। मलबे के साथ धड़ाधड़ कर पेड़ भी सडक़ पर आ गिरे है। जिससे सडक़ यातायात के लिए पूरी तरह से बंद रही है। गनीमत यह रही कि भूस्खलन के दौरान सडक़ पर कोई वाहन और लोग मौजूद नहीं थे। पूरी पहाड़ी ही दरक पर सडक़ पर पंहुच गई।

मलबे में एक साथ करीब 5 से ज्यादा पेड़ जमीन पर आ गिरे है। प्रशासन को सूचना मिलते ही सड़क को बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया। वहीं बालूगंज मार्ग के बंद होने से टूटू, समरहिल की ओर जाने वाले वाहनों को वाया चक्कर व तारादेवी मार्ग से भेजा गया। बारिश तेज होने से मलवा हटाने के कार्य में थोड़ा समय लगा। जेसीबी लगाकर रोड को बहाल किया गया। घंटों तक रोड पर ट्रैफिक बंद रहा है। इसके बाद मलवा हटाकर रोड को बहाल किया गया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News