जयराम सरकार ने इन 4 जिलों के SP समेत 11 पुलिस अफसरों का किया तबादला

Tuesday, Jul 09, 2019 - 09:42 AM (IST)

शिमला (राक्टा): जयराम सरकार ने 11 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सोमवार देर रात जारी आदेशों के अनुसार तैनाती का इंतजार कर रहे ज्ञानेश्वर सिंह को आई.जी. क्राइम, एस.पी. कांगड़ा का कार्यभार देख रहे संतोष पटियाल को प्रधानाचार्य पुलिस ट्रेनिंग कालेज डरोह, एस.पी. बिलासपुर अशोक कुमार को एस.पी. इंटैलीजैंस, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने पर विमुक्त रंजन एस.पी. कांगड़ा, एस.पी. पी.टी.सी. डरोह सौम्या सांबाशिवन कमांडैंट 3 आई.आर.बी.एन. पंडोह और यहां तैनात अंजुम आरा को कमांडैंट-1 एच.पी.ए.पी. जुन्गा लगाया है। 

इसके साथ ही एस.पी. कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री को कमांडैंट-1 आई.आर.बी.एन . बनगढ़ के साथ 5 आई.आर.बी.एन. बस्सी का अतिरिक्त कार्यभार, बस्सी में बतौर कमांडैंट तैनात गौरव सिंह को एस.पी. कुल्लू, एस.पी. किन्नौर साक्षी वर्मा को एस.पी. बिलासपुर, कमांडैंट-1 एच.पी.ए.पी. जुन्गा संजीव कुमार गांधी को कमांडैंट-2 आई.आर.बी.एन. सकोह और कमांडैंट सकोह के पद पर तैनात एच.पी.एस. अधिकारी साजू राम राणा को एस.पी. किन्नौर लगाया गया है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
 

Ekta