सरकार ने इन 2 IPS अधिकारियों के तबादलों में किया फेरबदल, जानिए कहां दी तैनाती

Friday, Jul 12, 2019 - 10:45 PM (IST)

शिमला: प्रदेश सरकार ने 2 आई.पी.एस. अधिकारियों के बीते दिन किए तबादला आदेशों में फेरबदल किया है। इसके तहत आई.जी. नॉर्थ रेंज धर्मशाला ए.के.डी. फुलझेले को अब प्रधानाचार्य पी.टी.सी. डरोह जिला कांगड़ा लगाया है। इसके साथ ही डी.आई.जी. संतोष पटियाल जो एस.पी. कांगड़ा के पद से प्रधानाचार्य पी.टी.सी. डरोह के पद पर अंडर ट्रांसफर चल रहे थे, को अब डी.आई.जी. नॉर्थ रेंज धर्मशाला लगाया गया है। सरकार ने शुक्रवार को ये तबादला आदेश जारी किए हैं।

Vijay