सरकार ने 1 IAS और 5 HAS का किया तबादला, जानिए कहां किया तैनात

Saturday, Jul 20, 2019 - 10:41 PM (IST)

शिमला: प्रदेश सरकार ने 1 आई.ए.एस. और 5 एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके अलावा 1 एच.ए.एस. अधिकारी के तबादले को रद्द किया गया है। सरकार ने वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी डॉ. श्रीकांत बाल्दी सहित 5 अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मा भी सौंपा है। सरकारी स्तर पर जारी तबादला आदेशों में रजिस्ट्रार को-आप्रेटिव सोसायटी के रजिस्ट्रार पद पर तबदील किए गए आई.ए.एस. अधिकारी विनोद कुमार को अब सी.ई.ओ. बी.बी.एन.डी.ए. लगाया गया है।

डॉ. श्रीकांत बाल्दी को आवास का अतिरिक्त जिम्मा

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी को अब अपने दायित्व के अलावा आवास का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है, जो इस पद के अतिरिक्त दायित्व से आई.ए.एस. अधिकारी प्रबोध सक्सेना को भारमुक्त करेंगे। प्रधान सचिव एम.पी.पी. एंड पावर, एन.सी.ई.एस., शहरी विकास और टी.सी.पी. प्रबोध सक्सेना को एच.पी. सेल टैक्स ट्रिब्यनूल धर्मशाला के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है, जो इस पद के अतिरिक्त दायित्व से आई.ए.एस. अधिकारी के.के. पंत को भारमुक्त करेंगे।

डॉ. अजय शर्मा को रजिस्ट्रार को-आप्रेटिव सोसायटी का अतिरिक्त जिम्मा

इसी तरह आबकारी एवं कराधान आयुक्त व आई.ए.एस. अधिकारी डॉ. अजय शर्मा को रजिस्ट्रार को-आप्रेटिव सोसायटी का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। सरकार ने जिन एच.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं, उनमें रजिस्ट्रार तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर पद पर तबदील की गई डॉ. मधु चौधरी को अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम धर्मशाला लगाया गया है। एस.डी.एम. मोहन दत्त को सचिव राज्य सूचना आयुक्त, ए.सी. (लीव रिजर्व) टू डी.सी. हमीरपुर शिल्पी बेक्टा को एस.डी.एम. सुजानपुर, उप सचिव राज्य कर्मचारी चयन आयोग सुनील वर्मा को एस.डी.एम. धर्मपुर तथा सचिव राज्य सूचना आयोग के.के. शर्मा को एस.डी.एम. ठियोग लगाया है।

एस.डी.एम. सन्नी शर्मा के तबादला आदेश रद्द

सरकार ने एस.डी.एम. मंडी के पद से एस.डी.एम. धर्मपुर के पद पर तबदील किए गए सन्नी शर्मा के तबादला आदेश को रद्द किया है। इसी तरह ओ.एस.डी. सैनिक कल्याण हमीरपुर अनुपम कुमार को उप सचिव कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर तथा संयुक्त निदेशक डा. राधा कृष्णन मैडीकल कॉलेज राकेश कुमार शर्मा को रजिस्ट्रार तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के पद का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है।

Vijay