30 आवारा कुत्तों को गोद लेने के लिए आगे आया व्यापार मंडल शिमला

Sunday, Dec 08, 2019 - 01:23 PM (IST)

शिमला(तिलक): हिमाचल प्रदेश के शिमला में व्यापार मंडल और सब्जी मंडी के दुकानदार भी कुत्तों को गोद लेने के लिए आगे आए है। शुक्रवार को नगर निगम के आयुक्त ने व्यापार मंडल के पदाधिकरियों और सब्जी मंडी के दुकानदारों में बैठक हुई। जिसमे व्यापार मंडल ने 30 आवारा कुत्तों के खाने पीने की व्यवस्था और सब्जी मंडी में 25 कुत्तों को संभालने को लेकर हामी भरी। निगम सब्जी मंडी ओर मालरोड के पास शेड तैयार करेगा। जहा शहर के ये आवारा कुत्ते रहेंगे। नगर निगम के आयुक्त पंकज राय ने कहा कि शहर में आवारा कुत्तों की समस्या को देखते हुए लोगो से कुत्तों को गोद लेने की अपील की थी और इस अपील का असर दिखने लगा है।

अब तक 40 लोगो ने कुत्तों को गोद लिया है। वही कम्युनिटी प्रोग्राम के तहत व्यापार मंडल ओर सब्जी मंडी के दुकानदार आगे आए है। निगम इन्हें शेड बना कर देगा। जहा इन कत्तों को खाने की वस्तुएं देने का जिम्मा इनका होगा। इसके अलावा नगर निगम स्कूलों में बच्चों को आवारा कुत्तों लो गोद लेने को लकेर जागरूक किया जाएगा। उधर व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि शिमला के माल रोड ओर लोअर बाजार के 30 कुत्तों को व्यापार मंडल अडॉप्ट कर रहा है । नगर निगम से कुत्तों के लिए शेड बनाने का आग्रह किया गया है और यहां पर कुत्तों को खाने पीने की व्यवस्था व्यापार मंडल करेगा
 

kirti