जो ट्रैक्टर चला रहा था उसी के नीचे आ गया, मौके पर तोड़ा दम

punjabkesari.in Monday, Dec 02, 2019 - 12:24 PM (IST)

फतेहपुर: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक सड़क हादसा हो गया है। जहां एक व्यक्ति की अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। हादसा पुलिस थाना फतेहपुर के तहत हटली में हुआ। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र करतार सिंह गांव नन्हू के रुप में हुई। जोकि ट्रैक्टर चला रहा था। उतराई में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद कुलदीप ने जान बचाने के लिए छलांग तो लगाई लेकिन गलत दिशा में होने के कारण ट्रैक्टर उसके ऊपर से लुढ़क गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। फिलहाल फतेहपुर पुलिस घटनास्थल को पंहुच चुकी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Related News