नगर निगम को टाउनहाल मिलने के बाद अचानक निरीक्षण करने पहुंचे CM

Sunday, Sep 15, 2019 - 05:41 PM (IST)

शिमला(तिलक राज): शिमला की ऐतिहासिक धरोहर टाउनहाल में नगर निगम के महापौर ओर उप महापौर जल्द बैठेंगे। हाईकोर्ट के फैसले के बाद टाउनहाल में कार्यालय को शिफ्ट करने की तैयारी में नगर निगम शिमला जुट गया है। आज अचानक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अधिकारियों के साथ टाउनहाल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान नगर निगम की महापौर उप महापौर सहित अन्य अधिकारी भी उनके साथ थे। उन्होंने टाउनहाल भवन का निरीक्षण किया और दो फ्लोर में किस तरह से उपयोग किया जाए, इस पर अधिकारियों के साथ चर्चा भी की।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि टाउनहाल में तीन मंजिले है। एक मंजिल में नगर निगम के महापौर उप महापौर बैठेंगे और इसी भवन में नगर निगम का हाउस भी चलेगा। ग्राउंड फ्लोर ओर एंटीक में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किस तरह से उपयोग किया जाए इस पर चर्चा की जा रही है। ग्राउंड फ्लोर में व्यावसायिक गतिविधियों के चलने से नगर निगम को आय भी होगी। टाउनहाल के ऐटिक पर म्यूज़ियम बनाया जा सकता है। क्योंकि ये भवन माल रोड और रिज पर स्तिथ है। ऐसे में यहां काफी तादात में पर्यटक आते है तो यहां कुछ अलग उन्हें देने का प्रयास किया जाएगा। ऐटिक को जाने का रास्ता काफी तंग है। यहां तक जाने के लिए लिफ्ट का प्रावधान भी किया जा सकता है। इसके लिए एनजीटी से मंजूरी ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद ये टाउनहाल बन कर तैयार हुआ है और इसमे क्या गतिविधिया चलाई जाए ये बैठकर तय किया जाएगा।

kirti