केंद्र सरकार के खिलाफ अब 16 मार्च को ब्लॉक स्तर पर मशाल जुलूस निकालेगी कांग्रेस

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2024 - 06:06 PM (IST)

शिमला (राक्टा): हिमाचल सरकार को अस्थिर करने के किए जा रहे प्रयास के विरोध में कांग्रेस अब सभी ब्लॉकों में आगामी 16 मार्च को केंद्र सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकालेगी। इस संबंध में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने बुधवार को सभी ब्लॉक अध्यक्षों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत स्पष्ट किया गया है कि सभी ब्लॉकों में केंद्र सरकार के खिलाफ सायं 5:30 बजे मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसमें स्थानीय पार्टी नेता, विधायक, पदाधिकारी, अग्रणी संगठनों व विभागों के कार्यकर्ता शामिल हों ताकि केंद्र सरकार को एक संदेश जाए कि हिमाचल में सरकार को कमजोर और गिराने के जो प्रयास चल रहे हैं, वह कभी पूरी नहीं होने वाले हैं और यहां कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है।

11 मार्च को शिमला में निकाला था मशाल जुलूस
इससे पहले बीते 11 मार्च को कांग्रेस ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से केंद्र सरकार के खिलाफ अम्बेदकर चौक मैदान तक मशाल जुलूस निकाला था। इसमें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, मंत्री, सीपीएस, विधायक व पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए थे। इसी कड़ी में अब ब्लॉक स्तर पर ये मशाल जुलूस निकाले जाने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यालय भेजनी होगी रिपोर्ट
इस मशाल जुलूस की प्रदेश कांग्रेस पूरी रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके तहत सभी ब्लॉकों को भी आयोजित जुलूस की रिपोर्ट पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला भेजनी होगी। इस जूलूस के माध्यम से कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एक्टिव भी करना चाहेगी।

कांग्रेस पूरी तरह मजबूत : रजनीश किमटा
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने कहा कि 16 मार्च को सभी ब्लॉक में पार्टी मशाल जुलूस निकालेगी। इस संबंध में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष दिशा-निर्देश जारी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार को अस्थिर करने के प्रयासों में केंद्र की भाजपा सरकार कभी सफल नहीं होगी। प्रदेश कांग्रेस एकजुट है और सीएम सुक्खू के नेतृत्व में पूरी तरह मजबूत है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News